10+ Popular Social Media in the world | ParnassiansCafe




प्रिय पाठकों आज हम आपको सामाजिक साधन अर्थात सोशल मीडिया के बारे में जानकारी देंगे। सोशल मीडिया हमारे व्यक्तिगत एवं पेशेवर जीवन में निरंतर तकनीकी में विकास एवं विकासशीलता को दर्शाने वाले पहलू के रूप में जाना जाता है। आधुनिक युग तकनीकी क्रांतिकारी युग है। सोशल मीडिया सामाजिकरण का एक बेहतर मंच है जहां पर लोग आपस में पेशेवर अथवा व्यक्तिगत रूप से बात कर सकते हैं और आसानी से एक दूसरे के बारे में जान सकते हैं साथ ही साथ बड़ी सहजता के साथ व्यापार भी कर सकते हैं। आज के आधुनिक युग में शायद ही कोई होगा जिसके पास मोबाइल ना हो और उस मोबाइल में सोशल मीडिया एप मौजूद ना हो। सभी मोबाइल उपकरणों के साथ हर समय जुड़ा रहता है चाहे वह पढ़ने वाले छात्र हो व्यवसाय करने वाले लोग हो परिवार हो या फिर दोस्त हो। सभी चाहते हैं कि वह दूर रहकर भी एक दूसरे के करीब बने रहें। सोशल मीडिया इसका एक बहुत अच्छा उदाहरण है जहां पर लोग मिलो दूर होकर भी एक दूसरे से जुड़े रहते हैं और आपस में बातचीत करते रहते हैं। आज हम सोशल मीडिया की बहु प्रचलित कुछ ऐप के बारे में जानकारी देंगे जो आज के इस आधुनिक युग में मानव जीवन का एक ऐसा अभिन्न अंग बन चुके हैं जिसके बिना मानव अपने आप को अधूरा समझता है।

1Facebook

कंपनी का नाम     -  Facebook
कंपनी का देश      - America
व्यवसाय का नाम  - Social media Advertising
स्थापना की तिथि  - 4 February 2004, Cambridge
संस्थापक का नाम - Mark Zuckerberg, Eduardo Saverin, Andrew McCollum, Dustin Moskovitz, Chris Hughes.
अन्य उत्पाद         - facebook, Instagram, messenger, Whatsapp, Oculus VR.
कुल आय (US $)- 170.697 billion (2019)
वेबसाइट का नाम  - about.fb.com
फेसबुक दुनिया का सबसे बड़ा सोशल मीडिया साइट है और यह सबसे अधिक प्रयोग में लाए जाने वाला साधन है। फेसबुक एकमात्र सोशल मीडिया ऐप है जिसके 1.5 बिलियन से अधिक उपयोग करता है। सर्वप्रथम फेसबुक का उपयोग केवल दोस्तों से बातचीत करने और फोटो शेयर करने के लिए किया जाता था किंतु आज इसका प्रयोग केवल लोगों से बातचीत करने में ही नहीं बल्कि अपनी छवियों को दुनिया से साझा करने और उनके साथ वीडियो शेयर करने साथ ही साथ यह व्यवसाय को अधिक फैलाने के लिए भी उपयोग किया जाता है इसके माध्यम से आप ऑनलाइन बेचने के लिए फेसबुक एप का प्रयोग कर सकते हैं इसमें आप अपनी कंपनियों के विज्ञापन सामग्रियों का प्रचार एवं प्रसार कर सकते हैं फेसबुक पर प्रतिदिन लगभग 1 बिलियन सक्रिय उपयोगकर्ताओं मौजूद होते हैं। इसलिए यह सबसे बड़ा सोशल मीडिया मंच
है।

2Whatsapp

कंपनी का नाम     -  whatsapp
कंपनी का देश      -  America
व्यवसाय का नाम  - Social media Advertising
स्थापना की तिथि  - 24 February 2009, California
संस्थापक का नाम - Jan Koum and Brian Acton (former employee of yahoo)
कुल आय (US $)- 5 to 15 billion approx /year
वेबसाइट का नाम  - www.whatsapp.com
व्हाट्सएप एक ऐसा संदेश भेजने वाला ऐप है जो लगभग सभी के मोबाइल में इंस्टॉल होता है। यह ऐप विश्व में एक अलग पहचान लिए हुए हैं। फेसबुक ने 19 फरवरी 2014 में व्हाट्सऐप को लगभग 19.3  बिलीयन डॉलर में खरीदा है। व्हाट्सएप अपने उपभोक्ताओं को फोटो शेयर वीडियो शेयर लोकेशन शेयर अपडेट स्टेटस वॉइस कॉल और वीडियो कॉल करने जैसी सुविधाएं प्रदान करता है। इस ऐप को आप आसानी से प्ले स्टोर से लोड कर सकते हैं और यदि आप कंप्यूटर पर चलाना चाहते हैं तो इसमें व्हाट्सएप वेब जैसे ऑप्शन है जिसकी सहायता से आप डायरेक्टली कंप्यूटर पर व्हाट्सएप चला सकते हैं बिना किसी एप्लीकेशन को लोड किए। व्हाट्सएप के माध्यम से आप हमेशा अपने परिवार दोस्तों के नजदीक होते हैं और उनसे जुड़े रहते हैं।

3Tumblr

कंपनी का नाम     -  टम्बलर
कंपनी का देश      - America
व्यवसाय का नाम  - micro blogging and social networking website
स्थापना की तिथि  - 2007
संस्थापक का नाम - Devid Karp
कुल आय (US $)- 13 million
वेबसाइट का नाम  - www.tumblr.com
ऐसी सोशल मीडिया नेटवर्किंग वेबसाइट है जिसमें  उपयोगकर्ता एक संक्षिप्त लिखकर पोस्ट कर सकता है। और अन्य उपयोगकर्ताओं आपको अनुसरण कर सकते हैं। यदि आप इसके उपयोग करता है तो आप अपने ब्लॉग को निजी बना सकते हैं। यह एक बेहद रुचिकर और आसान सोशल मीडिया ऐप है जिसकी स्थापना सन 2007 में डेविड कार द्वारा की गई थी। यह एक अमरीकी माइक्रो ब्लॉगिंग और सोशल नेटवर्किंग ऐप है। टंबलर आपके लगभग 400 से 500 मिलियन सक्रिय उपयोगकर्ता है।

4 instagram

कंपनी का नाम     -  owner : facebook
कंपनी का देश      - america
व्यवसाय का नाम  - photo and video sharing social networking service
स्थापना की तिथि  - 6 October 2010
संस्थापक का नाम - kevin systrom and mike krieger
कुल आय (US $)- 14 billion /year approximately
वेबसाइट का नाम  - www.instagram.com
बहुचर्चित और लोकप्रिय ऐप इंस्टाग्राम अपनी फोटो को दुनिया से सांझा करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जिस तरीके से फेसबुक भी अपनी फोटो को दुनिया से साझा करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है उसी प्रकार इंस्टाग्राम भी एक बहुचर्चित और लोकप्रिय सोशल मीडिया एप बन चुका है। आधुनिक युग में इंस्टाग्राम लगभग सभी लोग उपयोग करते हैं और अपनी यादगार छवियों को दुनिया से साझा करते हैं। इंस्टाग्राम में यहां पर 1 मिनट की वीडियो भी साझा कर सकते हैं और इसमें आप अपनी स्टोरी भी लगा सकते हैं इसमें आपको फोटो डालने पर फोटो एडिट करने के बहुत ऑप्शंस मिलेंगे जिससे आप फोटो को और भी सुंदर और आकर्षक बना सकते हैं। इंस्टाग्राम व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक दोनों के लिए ही एक बहुमूल्य ऐप है। क्योंकि इसमें व्यक्ति अपने उत्पाद एवं अपनी कंपनी की जानकारी फोटो के माध्यम से अथवा वीडियो के माध्यम से दुनिया के साथ सांझा कर सकता है और अपने व्यवसाय को और अधिक फैला सकता है

5 Twitter

कंपनी का नाम     -  twitter
कंपनी का देश      - america
व्यवसाय का नाम  - social networking service
स्थापना की तिथि  - 21 march 2006
संस्थापक का नाम - jack dorsey , evan Williams, noah glass, biz stone
कुल आय (US $)- 1466 million in 2019
वेबसाइट का नाम  - www.twitter.com
टि्वटर एक ऐसा सोशल मीडिया मंच है जिसके माध्यम से आप वास्तविक समय की खबरों को साझा कर सकते हैं और यह सोशल मीडिया एप बड़ी कंपनियों के अधिकारियों राजनेताओं अभिनेताओं जैसी बड़ी-बड़ी हस्तियों के साथ जुड़ने के लिए सबसे बड़े सोशल मीडिया मंचों में से एक है। ट्विटर पर प्रत्येक दिन लाखों लोग विभिन्न विषयों पर ट्वीट करते हैं और प्रासंगिक हैशटेग (#) का उपयोग करके खबरों को बहुचर्चित अथवा ट्रेंड करते हैं। इसमें ट्वीट करने के लिए केवल 140 शब्दों में अपने विषय को लिखना होता है और उचित हैशटेग का प्रयोग करके पोस्ट किया जाता है। ट्विटर में भी आप वीडियो शेयर फोटो शेयर और जीआईएफ(GIF) भी शेयर कर सकते हैं। ट्विटर को चलाना बेहद आसान होता है। भिन्न-भिन्न प्रतिभाओं वाले व्यक्ति ट्विटर का उपयोग करते हैं और अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करते हैं। यदि आप इसका प्रयोग नहीं करते हैं तो आपको अवश्य करना चाहिए यह ऐप आपको आसानी से प्ले स्टोर पर उपलब्ध हो जाएगी।

6 Skype

कंपनी का नाम     -  skype
कंपनी का देश      - america
व्यवसाय का नाम  - telecommunication application
स्थापना की तिथि  - august 2003
संस्थापक का नाम - priit kasesalu, jaan tallinn, ahti heinla
कुल आय (US $)- 41.1 million in 2019
वेबसाइट का नाम  - www.skype.com
स्काइप एक ऐसा सोशल मीडिया मंच है जो दूरसंचार हेतु प्रयोग में लाया जाता है स्काइप कंप्यूटर मोबाइल टेबलेट अन्य उपकरणों पर वीडियो चैट वायरलेस कॉल प्रदान करता है। स्काइप संदेश भेजने की सेवा भी अपने ग्राहकों को प्रदान करता है इसके जरिए आप अपने मित्र और परिवार से वीडियो ऑडियो एवं वीडियो कॉन्फ्रेंस कॉल के द्वारा अभी जुड़े रह सकते हैं। स्काइप पर लगभग प्रतिदिन 40 मिलियन सक्रिय उपयोगकर्ता मौजूद है।
स्काइप को स्वेह निक्लेस जेन्न्स्ट्राम और डेन जानूस फ्रिस ने सन 2003 में निर्मित किया था। सन 2011 में माइक्रोसॉफ्ट ने स्काइप को 8.5 बिलियन डॉलर में खरीद लिया था।

7 Viber

कंपनी का नाम     - Rakuten
कंपनी का देश      - japan
व्यवसाय का नाम  - im software application
स्थापना की तिथि  - 2 december 2010
संस्थापक का नाम - talmon marco, igor magazinnik
कुल आय (US $)- 1.5 million in 2019
वेबसाइट का नाम  - www.viber.com
यह एक ऐसा सोशल मीडिया ऐप है जो अपने उपयोगकर्ताओं को मुफ्त में कॉल करने संदेश भेजने छवियों का आदान प्रदान करने और वीडियो संदेश भेजने की सुविधा प्रदान करता है। यह एप्लीकेशन मोबाइल एवं कंप्यूटर दोनों पर चलाया जा सकता है। इस एप्लीकेशन के द्वारा दुनिया किसी भी कोने में रहकर आप अपने दोस्तों से जुड़े रह सकते हैं। इसके वर्तमान में लगभग 300 मिलियन सक्रिय उपयोगकर्ता मौजूद है।

8 Snapchat

कंपनी का नाम     -  snap inc
कंपनी का देश      - america
व्यवसाय का नाम  - multimedia messaging app
स्थापना की तिथि  - September 2011
संस्थापक का नाम - evan spiegel, bobby Murphy , Reggie Brown
कुल आय (US $)- 1.716 billion in 2019
वेबसाइट का नाम  - www.snapchat.com
स्नैपचैट शायद ही ऐसा कोई हो जो इस ऐप के नाम से परिचित ना हो। स्नैपचैट फोटो साझा करने के लिए एक बहुत लोकप्रिय निजी संदेशवाहक ऐप है। इसके जरिए आप अपने मित्र गणों से लाइव वीडियो के साथ बातचीत कर सकते हैं। यह ऐप केवल दोस्तों अथवा परिवार वालों से बात करने के लिए ही नहीं बल्कि व्यवसाय में और भी अधिक उपयोगी है आप इस ऐप के जरिए व्यवसाय के लिए मार्केटिंग भी कर सकते हैं। यह आपको बताती है कि बाजार में आज की स्थिति क्या है? और अन्य लोग किस तरीके से इस ऐप का प्रयोग कर रहे हैं? इस समय स्नैपचैट के प्रतिदिन 100 मिलियन से अधिक सक्रिय उपभोक्ता है जो प्रतिदिन इसका उपयोग करते हैं स्नैपचैट सोशल मीडिया में सबसे लोकप्रिय ऐप है। ऐप को सोशल मीडिया का भविष्य माना जा सकता है।

09 VKontakte (VK)

कंपनी का नाम     -  VK
कंपनी का देश      - Russia
व्यवसाय का नाम  - social media
स्थापना की तिथि  - 10 October 2006
संस्थापक का नाम - paval durov
कुल आय (US $)- 3.8 billion in 2019
वेबसाइट का नाम  - www.vk.com
एक रूस की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट है जो लगभग फेसबुक के समान है और इसका इंटरफेस फेसबुक जैसा ही है और इसकी विशेषताएं भी बिल्कुल फेसबुक की तरह है। इसे रूस का फेसबुक भी कहा जा सकता है। यह सोशल मीडिया ऐप सभी एंड्रॉयड डिवाइस में चलाया जा सकता है जिसमें पंजीकरण और ब्राउज़ करना भी बहुत आसान है। इसके संस्थापक निकोलाई और पावेल डुरोव हैं


10 Pinterest

कंपनी का नाम     -  Pinterest
कंपनी का देश      - America
व्यवसाय का नाम  - social networking service
स्थापना की तिथि  - December 2009
संस्थापक का नाम - Ben Silbermann, paul sciarra, evan Sharp
कुल आय (US $)- 1.1 billion in 2019
वेबसाइट का नाम  - www.pintrest.com
पिंटरेस्ट एक ऐसा सोशल नेटवर्क है जो अपने उपयोगकर्ताओं को उनके शौक और उनके विचारों सांझा करने के लिए प्रेरित करता है और इस ऐप द्वारा उपयोगकर्ता दूसरे उपयोगकर्ताओं के विचारों को पढ़कर प्रेरणा भी ले सकता है। इसमें उपयोगकर्ता अपने विचारों अथवा पोस्टों को पिन करके दर्शाते हैं इसमें उपयोगकर्ता अपनी वेबसाइटों को भी लिंक कर सकते हैं इसके कारण इनको अच्छा ट्रैफिक मिलता है इसी कारण यह है बिक्री और ट्रैफिक के लिए काफी बेहतर सोशल मीडिया ऐप है। एक आर्टिकल के अनुसार अमेरिका में 18 से 29 वर्ष की आयु के 34% उपयोगकर्ता पिंटरेस्ट का उपयोग करते हैं तथा 42% अमेरिकी महिला वयस्क इंटरेस्ट का प्रयोग करती हैं साथ ही साथ 80% महिलाएं जो बुजुर्ग हैं पिंटरेस्ट का उपयोग करते हैं।

11 LinkedIn

कंपनी का नाम     -  LinkedIn Corporation (Microsoft corporation)
कंपनी का देश      - america
व्यवसाय का नाम  - professional networking
स्थापना की तिथि  - 5 may 2003
संस्थापक का नाम - Reid hoffman, Konstantin Guericke, Jean-luc vaillant, allen blue, eric ly
कुल आय (US $)- 6.8 billion in 2019
वेबसाइट का नाम  - www.linkedin.com
यह एक ऐसी वेबसाइट और मोबाइल पर प्रयोग किए जाने वाला एप्लीकेशन है जिसके माध्यम से रोजगार उन्मुख किया जाता है यह एप्लीकेशन 5 मई सन 2003 को लॉन्च किया गया था। इसका प्रयोग मुख्य रूप से बिजनेस नेटवर्किंग के लिए किया जाता है जिसमें नौकरी की इच्छा रखने वाले लोग अपना सी वी पोस्ट करते हैं। और नौकरियां देने वाली कंपनियां उनके शैक्षिक स्तर के हिसाब से उनको नौकरियां प्रदान करती है। इस एप्लीकेशन पर माइक्रोसॉफ्ट का स्वामित्व है और 2020 में लगभग तक लिंकडइन के 150 देशों में सात सौ मिलियन पंजीकृत सदस्य हैं।


12 Telegram

कंपनी का नाम     - Telegram
कंपनी का देश      -  Germany
व्यवसाय का नाम  - instant messaging and voice over ip service
स्थापना की तिथि  - 14 august 2013
संस्थापक का नाम - Pavel Durov
कुल आय (US $)- 3.8 billion in 2019
वेबसाइट का नाम  - www.telegram.org
टेलीग्राम सोशल मैसेजिंग एप्लीकेशन है जो भारत में बहुत अधिक प्रचलित है किंतु यह भारतीय  कंपनी  नहीं है। बल्कि यह है एक जर्मन कंपनी है जो दो रशियन भाइयों ने मिलकर प्रारंभ की थी। टेलीग्राम की खासियत है कि इसको एक ही समय में अलग-अलग उपकरणों पर प्रयोग में लाया जा सकता है और इसकी सहायता से आप अपने दोस्तों को संदेश भेज सकते हैं और यह आपके संदेश आपके कोई टेबलेट अथवा कंप्यूटर के किसी भी नंबर पर मूल रूप से सिंक कर सकता है।
टेलीग्राम अपनी कार्य की गति और सुरक्षा पर विशेष ध्यान केंद्रित करता है।


13 Reddit

कंपनी का नाम     -  Reddit
कंपनी का देश      - America
व्यवसाय का नाम  - American social news aggregation and discussion website
स्थापना की तिथि  - 23 june 2005
संस्थापक का नाम - Steve Huffman, Alexis Ohanial, Aaron Swartx.
कुल आय (US $)- 100 million in 2018
वेबसाइट का नाम  - www.reddit.com
रेड्डीट एक ऐसा सोशल मीडिया मंच है जिसमें यह एप्लीकेशन अपने उपयोगकर्ताओं को समाचार सूचना और मनोरंजन आदि उपलब्ध कराती है। एक एप्लीकेशन में उपयोगकर्ता फोटो वीडियो सहित कुछ भी लिख कर पोस्ट कर सकते हैं जिसे सब-रेड्डीटस कहा जाता है। अन्य उपयोगकर्ताओं आपकी की गई पोस्टों पर टिप्पणियां करते हैं और वोट करते हैं। इसमें आपको बहुत चर्चित पोस्ट दिखाई देती हैं जो आप के मुख्य पेज पर स्क्रोल डाउन करने पर दिखाई देती है।