आरोही और अवरोही क्रम में अंतर | Aarohi kram or avrohi kram me antar | ParnassiansCafe



आरोही और अवरोही क्रम में अंतर : हमें प्रारंभिक कक्षाओं में संख्याए सिखाई जाती है एवं संख्याओ को क्रम पूर्वक लिखना सिखाया जाता है| हमें बड़ी व छोटी संख्या का बोध कराया जाता है तथा संख्याओ को छोटी से बड़ी संख्या के क्रम में एवं बड़ी संख्या से छोटी संख्या के क्रम में रखने के बारे में सिखाया जाता है | आज के इस लेख में हम आरोही क्रम व अवरोही क्रम (Ascending order and Descending order) के बारे जानेंगे जिसमे हम आरोही क्रम की परिभाषा , अवरोही क्रम की परिभाषा के साथ साथ आरोही और अवरोही क्रम में अंतर जानेंगे|

आरोही क्रम किसे कहते हैं?

संख्याओं का छोटी संख्या से बड़ी संख्या के रूप में व्यवस्थित क्रम आरोही क्रम के नाम से जाना जाता है जिसे अंग्रेजी भाषा में Ascending order कहा जाता है|

आरोही क्रम के उदाहरण (aarohi kram ke udaharan) :

आरोही क्रम के उदाहरण निम्न प्रकार से हैं :

प्रश्न : दी गई संख्याओं को आरोही क्रम में सुव्यवस्थित करें : 56,77,45,12,34,90,78
उत्तर : आरोही क्रम : 12,34,45,56,77,78,90

अवरोही क्रम किसे कहते हैं?

संख्याओं का बड़ी संख्या से छोटी संख्या के रूप में व्यवस्थित क्रम अवरोही क्रम के नाम से जाना जाता है जिसे अंग्रेजी भाषा में Descending order कहा जाता है|

अवरोही क्रम के उदाहरण (avrohi kram ke udaharan) :

अवरोही क्रम के उदाहरण निम्न प्रकार से हैं :

प्रश्न : दी गई संख्याओं को अवरोही क्रम में सुव्यवस्थित करें : 56,77,45,12,34,90,78
उत्तर : अवरोही क्रम : 90,78,77,56,45,34,12

[आशा करते है कि आप इस जानकारी से संतुस्ट हुए होंगे | यदि आपको कोई भी जानकारी से आपत्ति है तो आप हमारे कांटेक्ट पेज में जाकर हमें सूचित कर सकते है या कमेन्ट बॉक्स में अपना सुझाव प्रदर्शित कर सकते है| यदि आपको हमारा यह लेख पसंद आया तो हमें कमेंट करके बताए|]