Ad Code

Responsive Advertisement

हिंदी भाषा की विशेषताएं | Characteristics of Hindi Language | ParnassiansCafe

हिंदी भाषा की विशेषताएं

hindi bhasha ki vishestaye

हिंदी भाषा की विशेषताएं निम्नलिखित हैं:

  1. हिंदी भाषा सर्वाधिक सरल भाषा है:

    क्योंकि इसको जैसा लिखा जाता है वैसा ही इसे पढ़ा जाता है इसमें अंग्रेजी वर्णन की तरह कोई वर्ण मूक (मौन) नहीं रहता है। अर्थात प्रत्येक वर्ण की अपनी एक ध्वनि होती है।

  2. हिंदी भाषा सबसे अधिक लचीली भाषा है:

    क्योंकि इस भाषा मैं अन्य भाषाओं के शब्द भी समाहित होते हैं जैसे उर्दू फारसी अरबी चीनी जापानी पुर्तगाली और अंग्रेजी आदि।

  3. हिंदी भाषा तीव्रता से प्रसारित होने वाली भाषा हैं:

    क्योंकि हिंदी भाषा न केवल भारत बल्कि भारत के अलावा नेपाल, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा, सूरीनाम, युगांडा इत्यादि अन्य देशों में भी अच्छी खासी बोली जाती है |

  4. हिंदी भाषा का व्याकरण अपवाद रहित है:

    क्योंकि हिंदी भाषा का व्याकरण संस्कृत भाषा के व्याकरण से लिया गया है जो कि अपवाद रहित है।

  5. हिंदी भाषा शब्दकोश की धनी भाषा है:

    क्योंकि हिंदी भाषा का शब्दकोश अत्यंत विशाल है जिसमें नाना प्रकार के शब्द भिन्न भिन्न परिस्थितियों के लिए उपयोग में लाए जाते हैं। जबकि ऐसा अन्य भाषाओं में बहुत कम होता है।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement