भारत के राज्य और उनकी राजधानी | Bharat ke Rajya aur unki Rajdhani

भारत के राज्य और उनकी राजधानी

bharat ke rajya or rajdhaniyan


इस पोस्ट में हमारे द्वारा भारत के राज्य और उनकी राजधानी (Bharat ke Rajya aur unki Rajdhaniyan) भारत की पृष्ठभूमि, संघ राज्य क्षेत्र एवं उनकी राजधानियां, राज्यों के नामों में परिवर्तन, दो राजधानियों वाले राज्य और भारत में नए राज्यों के निर्माण के बारे में जानकारी दी गई है ।

जब भारत आजाद हुआ उस समय भारत में 2 राज्य क्षेत्र थे पहला ब्रिटिश प्रांत और दूसरा देशी रियासतें । इस समय भारत में 9 प्रांत और लगभग 552 देशी रियासतें थी इन देसी रियासतों के पास तीन विकल्प थी : पहला भारत में सम्मिलित हो दूसरा पाकिस्तान में शामिल हो या तीसरा स्वतंत्र रहे । 

इन सभी देसी रियासतों को भारत में शामिल करने में सबसे ज्यादा योगदान सरदार वल्लभभाई पटेल का था ।
1 नवंबर सन 1956 को राज्य पुनर्गठन आयोग की सिफारिश पर 7 वा संविधान संशोधन करके भारत देश में कुल 14 राज्य और 6 केंद्र शासित प्रदेशों का गठन किया गया ।
वर्तमान में जनवरी 2023 की स्थिति में भारत में कुल 28 राज्य और 8 संघ शासित प्रदेश हैं |

भारत के राज्य और उनकी राजधानियां (Bharat ke Rajya aur unki Rajdhaniyan):


क्रमांक राज्य राजधानी
1 आंध्र प्रदेश अमरावती
2 झारखंड रांची
3 पंजाब चंडीगढ़
4 अरुणाचल प्रदेश इटानगर
5 कर्नाटका बंगलुरु
6 केरल तिरुअनंतपुरम
7 राजस्थान जयपुर
8 असम दिसपुर
9 सिक्किम गंगटोक
10 बिहार पटना
11 मध्य प्रदेश भोपाल
12 तमिलनाडु चेन्नई
13 छत्तीसगढ़ रायपुर
14 महाराष्ट्र मुंबई
15 त्रिपुरा अगरतला
16 गोवा पणजी
17 मणिपुर इंफाल
18 उत्तराखंड देहरादून
19 गुजरात गांधीनगर
20 मेघालय शिलांग
21 उत्तर प्रदेश लखनऊ
22 हरियाणा चंडीगढ़
23 मिजोरम आइजोल
24 तेलंगाना हैदराबाद
25 हिमाचल प्रदेश शिमला
26 नागालैंड कोहिमा
27 उड़ीसा भुवनेश्वर
28 पश्चिम बंगाल कोलकाता


जानिए एशिया में कितने देश हैं

केंद्र शासित प्रदेश (Union Territory) / ( Kendrashasit Pradesh ):


क्रमांक संघ राज्य क्षेत्र राजधानी
1 अंडमान निकोबार पोर्ट ब्लेयर
2 चंडीगढ़ चंडीगढ़
3 दिल्ली नई दिल्ली
4 लक्षद्वीप कवरत्ती
5 पुदुचेरी पुदुचेरी
6 जम्मू कश्मीर श्रीनगर जम्मू
7 लद्दाख लेह
8 दादरा नगर हवेली | दमन व दीव दमन


राज्य क्षेत्रों के नामों में परिवर्तन:

क्रमांक राज्य क्षेत्र परिवर्तित नाम
1 संयुक्त प्रांत उत्तर प्रदेश
2 त्रवंकोर कोचीन केरल
3 मद्रास तमिल नाडु
4 मैसूर कर्नाटक
5 लकादीव, मिनिकॉय तथा अमीनीदीवी लक्षदीप
6 दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली
7 उत्तरांचल उत्तराखंड
8 पांडिचेरी पुडुचेरी
9 उड़ीसा ओडिशा

भारत में दो राजधानी वाले कितने राज्य हैं ? :

भारत में कुल ऐसे 4 राज्य हैं जिनकी दो-दो राजधानियां हैं | जिनमें से एक ग्रीष्मकालीन राजधानी होती है और दूसरी शीतकालीन राजधानी |
  1. जम्मू कश्मीर
    शीतकालीन राजधानी : जम्मू
    ग्रीष्मकालीन राजधानी  : श्रीनगर

  2. उत्तराखंड
    शीतकालीन राजधानी : देहरादून
    ग्रीष्मकालीन राजधानी : गैरसैण

  3. महाराष्ट्र
    शीतकालीन राजधानी : नागपुर
    ग्रीष्मकालीन राजधानी : मुंबई

  4. हिमाचल प्रदेश
    शीतकालीन राजधानी : धर्मशाला
    ग्रीष्मकालीन राजधानी : शिमला

  5. लद्दाख
    जम्मू कश्मीर के विभाजन के बाद लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया जिसकी संयुक्त रूप से राजधानी लेह और कारगिल है |

भारत में नए राज्यों का निर्माण :

भारत संघ में नए राज्यों के निर्माण के लिए संविधान में दो प्रकार के नियम है -

  1. अनुच्छेद 2 :

    इसके अनुसार भारत उन राज्यों को भारत संघ में शामिल कर सकता है जो पहले से स्थापित है परंतु भारत संघ में शामिल नहीं है |

    उदाहरण - अनुच्छेद 2 (क) के अनुसार सिक्किम एकमात्र ऐसा राज्य था जो स्वतंत्र देश था इसे 36 वें संविधान संशोधन 1975 द्वारा संघ में शामिल किया गया |

  2. अनुच्छेद 3 :

    किस राज्य में से उसके क्षेत्र को अलग करके या दो या दो से अधिक राज्यों को मिलाकर या राज्यों के भागों को मिलाकर या किसी राज्य क्षेत्र को किसी राज्य के भाग से मिलाकर नए राज्य का निर्माण कर सकती है |


FAQ (Frequently Asked Questions):

  • भारत की राजधानी ?
    सन 1911 में लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय द्वारा भारत की राजधानी कोलकाता से दिल्ली स्थानांतरित की गई
    वर्तमान में भारत की राजधानी दिल्ली है सन 1992 में दिल्ली का नाम बदलकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली कर दिया गया है |

  • भारत में कितने केंद्रशासित प्रदेश हैं ?
    वर्तमान में जनवरी 2023 की स्थिति में भारत में 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं केंद्र शासित प्रदेश दमन दीव और दादर नगर हवेली के एकीकरण के बाद भारत में केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या 8 हो गई है|

  • भारत में सबसे नवीनतम राज्य कौन सा है ?
    भारत का सबसे नवीनतम राज्य तेलंगाना है जिसे 2 जून 2014 को आंध्र प्रदेश से अलग करके बनाया गया इसकी राजधानी हैदराबाद है |

  • 2 राज्यों की एक राजधानी कौन सी है ?
    पंजाब और हरियाणा दो अलग-अलग राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ है।

यह पोस्ट आपके लिए आकाश कौशिक द्वारा तैयार की गयी है, उम्मीद करते हैं की आपको कुछ नयी जानकारी प्राप्त हुई होगी और अपने जाना होगा भारत के राज्य राजधानियों के बारे में , अगर आपको पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे जरूर शेयर कीजिएगा |