छत्तीसगढ़ की राजधानी क्या है? | Chhattisgarh ki rajdhani kya hai?

छत्तीसगढ़ की राजधानी क्या है? | Chhattisgarh ki rajdhani kya hai?

छत्तीसगढ़ की राजधानी chhattisgarh ki rajdhani रायपुर है, क्या आपको पता है कि श्री राम जी की माता कौशल्या जी का जन्म रायपुर में ही हुआ था और रायपुर में एक ऐसा भी मंदिर है जो कि पूरे भारत का इकलौता मंदिर है अगर आप रायपुर और छत्तीसगढ़ के बारे इसी तरह के interesting जानकारियां जानना चाहते हैं तो इस पोस्ट को पूरा पढ़े।

Chattisgarh ki rajdhani kya hai

छत्तीसगढ़ की राजधानी chhattisgarh ki rajdhani :

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बारे में जानने से पहले हम छत्तीसगढ़ के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातों को जान लेते हैं:


  • कल्चुरी काल में इस क्षेत्र में कुल 36 गढ़ थे इसलिए इसका नाम छत्तीसगढ़ पड़ा रामायण काल में छत्तीसगढ़ का नाम दक्षिण कोशल तथा महाभारत काल में प्राककोशल था।
     
  • छत्तीसगढ़ का मातृ राज्य मध्यप्रदेश है इसकी स्थापना 1 नवंबर सन 2000 को देश के 26 वें राज्य के रूप में हुई छत्तीसगढ़ का कुल क्षेत्रफल 135191 वर्ग किलोमीटर है यहां विधानसभा की कुल 90 सीटें और सांसदों की कुल 16 सीटें हैं।
     
  • छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य  है यहां सबसे ज्यादा पैदावार धान का होता है इसलिए इसे धान का कटोरा भी कहा जाता है राज्य की 80% जनसंख्या कृषि तथा कृषि आधारित उद्योगों पर आश्रित है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर:

  • छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर है 1861 में रायपुर जिले की स्थापना हुई वर्तमान में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का नाम बदलकर अटल नगर कर दिया गया है रायपुर का प्रशासनिक केंद्र नया रायपुर है।

  • साक्षरता दर की बात करें तो रायपुर की साक्षरता दर 80% है जिसमें पुरुषों की साक्षरता दर 87% और महिलाओं की साक्षरता दर 72% है।

रायपुर के पर्यटन स्थल :

रायपुर में भारत का इकलौता माता कौशल्या का मंदिर स्थित है जोकि रायपुर के चंद्रपुरी में है ऐसा माना जाता है कि भगवान राम की माता कौशल्या का जन्म चंद्रपुरी में ही हुआ था रायपुर के चंद्रपुरी को राम वन गमन पथ में भी शामिल किया गया है।

रायपुर का शहर का सबसे बड़ा तालाब बड़ा तालाब है जिसे स्वामी विवेकानंद सरोवर के नाम से भी जाना जाता है इस तालाब के बीचो बीच में एक छोटा सा द्वीप है जिसमें स्वामी विवेकानंद की मूर्ति और उद्यान है।

 

रायपुर के बारे में कुछ विशेष जानकारी :

  1. रायपुर में खनिज चूना पत्थर सर्वाधिक मात्रा में पाया जाता है।

  2. रायपुर खारुन नदी के तट पर बसा है ।

  3. स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में रायपुर देश का छठवां सबसे स्वच्छ शहर था ।

  4. रायपुर के माना में ही स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट स्थित है।

  5. रायपुर में IIT, NIT, IIM, IIIT के कॉलेज स्थित है।

  6. यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में स्थित है।

  7. 27 जिलों की स्थिति में रायपुर की जनसंख्या 21 लाख है।


FAQ [Frequently Asked Questions] :

  1. छत्तीसगढ़ की राजधानी क्या है 2023 ?
    वर्तमान में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर है जिसका नाम बदलकर अटल नगर कर दिया गया है।
     
  2. छत्तीसगढ़ में कितने जिले हैं ?
    वर्तमान में जनवरी 2023 की स्थिति में छत्तीसगढ़ में 33 जिले हैं।
     
  3. छत्तीसगढ़ की आबादी कितनी है ?
    जनगणना 2011 की स्थिति में छत्तीसगढ़ की आबादी 2 करोड़ 55 लाख है।

 

यह लेख [छत्तीसगढ़ की राजधानी  chhattisgarh ki rajdhani] के लिए जानकारी आकाश कौशिक द्वारा एकत्रित की गयी हैं| आशा करते हैं की आपको पसंद आयी होंगी|