शाकाहारी जंतु, मांशाहारी जंतु और सर्वाहारी जंतु किसे कहते हैं? | Class 6 Science

शाकाहारी जंतु, मांशाहारी जंतु और सर्वाहारी जंतु किसे कहते हैं?

sakahari, mansahari or sarvahari jantu kise kehte hain

शाकाहारी जंतु :

वे जंतु जो अपने भोजन के रूप में केवल पादप – उत्पाद (पेड़ / पौधे के भाग) खाते हैं, शाकाहारी जंतु कहलाते हैं|

जैसे :
  • गाय और भैंस भोजन के रूप में केवल घास और पत्तियों को खाती हैं |
  • बकरी भी घास और पत्तियों को खाती है|
  • घोड़ा घास और चने खता है|
  • ऊंट घास खाता है|
अतः हम कह सकते हैं कि गाय, भैंस, बकरी, घोडा, गलहरी शाकाहारी जंतु हैं|


मांसाहारी जंतु :

वे जंतु जो अपने भोजन के रूप में शाकाहारी जंतु अथवा दुसरे जंतु को खाते हैं, मांसाहारी जंतु कहलाते हैं|
  • शेर जीव जन्तुओ का शिकार करके खाता है|
  • भेड़िया छोटे जन्तुओ का शिकार कर खाता है|
  • छिपकली छोटे कीट को खाती है|
  • मकड़ी भी छोटे कीट को अपना शिकार बनाकर खाती है|
अतः हम कह सकते हैं कि शेर, भेड़िया, छिपकली, मकड़ी मांसाहारी जंतु हैं|

सर्वाहारी जंतु :

वे जंतु जो अपने भोजन के रूप में पेड़ / पौधे और जंतु दोनों को खाते हैं, सर्वाहारी जंतु कहलाते हैं|
  • मनुष्य पेड़ पौधे और जन्तु दोनों को खाता है|
  • कुत्ता रोटी और मांस दोनों खाता है|
  • चूहा दूध और मांस दोनों का सेवन करता है|
  • सूअर अनाज से निर्मित भोजन और मांस दोनों खाता है|
अतः हम कह सकते हैं कि मनुष्य, कुत्ता, चूहा, सूअर सर्वाहारी जंतु हैं|