RSS geet | जननी जन्म भूमि स्वर्ग से महान है | Janni janm bhumi swarg se mahaan hai lyrics

जननी जन्म भूमि स्वर्ग से महान है गीत लिरिक्स


आज के इस लेख में हम आपको एक बहुत ही मनमोहक गीत के बोल बताने जा रहे है जिसका नाम है 'जननी जन्म भूमि स्वर्ग से महान है' |
यह गीत अपने अपने विद्यालय कि प्रार्थना सभा या फिर किसी अन्य सभा में सुना होगा| यह गीत एक आरएसएस (RSS) गीत है जो बहुत ही उत्तम है|

यह भी पढ़ें :


जननी जन्म भूमि स्वर्ग से महान है|
जननी जन्म भूमि स्वर्ग से महान है|

जिसके वास्ते ये तन है मन है और प्राण है|
जननी जन्म भूमि स्वर्ग से महान है|

इसके कण कण में लिखा राम कृष्ण नाम है|
हुतात्माओं के रुधिर से भूमि सश्य श्याम है|

धर्म का ये धाम है सदा इसे प्रणाम है|
स्वतंत्र है यह धरा स्वतंत्र आसमान है|

जननी जन्म भूमि स्वर्ग से महान है|

इसके आन पर अगर जो बात कोई आ पड़े|
इसके सामने जो जुल्म के पहाड़ हो खड़े|

शत्रु सब जहां हो विरुद्ध आसमान हो|
मुकाबला करेंगे जब तक जान में ये जान है|

जननी जन्म भूमि स्वर्ग से महान है|


इसकी गोद में हजारो गंगा यमुना झूमती|
इसके पर्वतो कि चोटी गगन को चूमती|

भूमि ये महान है निराली इसकी शान है|
इसकी जयपताक पर लिखा विजय निशान है|

जननी जन्म भूमि स्वर्ग से महान है|
जिसके वास्ते ये तन है मन है और प्राण है|

जननी जन्म भूमि स्वर्ग से महान है|
जिसके वास्ते ये तन है मन है और प्राण है|

जननी जन्म भूमि स्वर्ग से महान है x4




आशा करते हैं कि यह गीत आपको पसंद आया होगा| इस गीत को आप अपनी सभाओ में गा सकते है, हम आपसे अनुरोध करते है कि इस गीत को अपने मित्रों के साथ साझा करें और हमें कमेंट करके बताए कि अपने इस गीत को कहा गया और कहा सबसे पहले सुना था|

[यदि आपको हमारे इस गीत के लिरिक्स से कोई आपत्ति है तो आप हमें हमारे कांटेक्ट पेज (Contact Us) पर जाकर बताएं हम जल्द से जल्द समाधान निकालेंगे और यदि आप इस गीत की लिरिक्स के कॉपीराइट ओनर है और आपको आपत्ति है तो हमें बताए हम इस लेख को अपनी साइट से हटा सकते हैं]