राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? National Science Day

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

National science day 2023 cv raman

परिचय:

प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को पूरे भारतवर्ष में विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इसे हम अंग्रेजी में नेशनल साइंस डे भी कहते हैं। इस दिन भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉक्टर चंद्रशेखर वेंकटरमन ने रमन प्रभाव की खोज की थी जिसका ऐलान उन्होंने अगले दिन 29 फरवरी 1928 को एसोसिएट प्रेस ऑफ इंडिया को न्यू थ्योरी ऑफ रेडिएशन के रूप में किया।

इस उत्कृष्ट खोज के लिए चंद्रशेखर वेंकटरमन को 1930 में नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया।

ज्ञान वर्धक लेख पढने के लिए क्लिक करें

पहली बार राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया गया?

28 फरवरी को यादगार बनाने के लिए 1986 में NCSTC (National council for science and technology communication) नेशनल काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नालॉजी कम्यूनिकेशन ने भारत सरकार को यह सुझाव दिया कि इस दिन को नेशनल साइंस घोषित किया जाए और 28 फरवरी 1987 को पहली बार भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने का उद्देश्य क्या है?

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस लोगों के दैनिक जीवन में उपयोग किए जाने वाले विज्ञान के महत्व के बारे में संदेश फैलाने के लिए मनाया जाता है ताकि सभी लोग विज्ञान को समझें और दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाले विज्ञान से भी भलीभांति रूप से परिचित हो सकें।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2023 की थीम क्या है?

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2023 की थीम 'वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान' (Global Science for Global Wellbeing) है।

क्या आप हिंदी भाषा की विशेषताएं जानते हैं? जानने के लिए क्लिक करें 

रमन प्रभाव क्या है? (संक्षिप्त रूप में)

जब कोई एकवर्णी प्रकाश द्रव और ठोसों से होकर गुजरता है तो उसमें आपतित प्रकाश के साथ अत्यधिक तीव्रता का कुछ अन्य वर्णों का प्रकाश भी दिखाई देता है।

अन्य शब्दों में कहें तो-

किसी पदार्थ पर प्रकाश आपतित करने पर प्रकाश प्रकीर्णित हो जाता है प्रकीर्णित प्रकाश के स्पैक्ट्रम में, आपतित प्रकाश की तुलना में कुछ कम या अधिक आवृत्ति की रेखा प्राप्त होती हैं इस घटना का नाम सर चंद्रशेखर वेंकटरमन ने मॉडिफाइड स्केट्रिंग रखा था जिसे बाद में उन्हीं के नाम के आधार पर रमन प्रभाव के नाम से जाना जाने लगा।

रमन प्रभाव के अनुप्रयोग/ रमन प्रभाव का हमारे जीवन में क्या उपयोग है?

  1. अज्ञात पदार्थों की पहचान करना और एयरपोर्ट पर वस्तुओं का स्कैन रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी द्वारा ही किया जाता है।

  2. चांद पर पानी की खोज, रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी द्वारा ही पता लगाया गया था।

FAQ [ Frequently Asked Questions ]:

  1. Full form of SCIENCE साइंस का फुल फॉर्म क्या होता है?
    S.C.I.E.N.C.E
    In English: Systematic Comprehensive Investigation and Exploration of Natural Causes and effect.

    हिंदी में: "प्राकृतिक कारण और प्रभाव की व्यवस्थित, व्यापक, जांच पड़ताल और अन्वेषण"

  2. विज्ञान का जनक किसे कहा जाता है?
    विज्ञान का जनक गैलीलियो गैलिली को कहा जाता है। यह इटली के एक महान गणितज्ञ और फिलॉस्फर थे। इनका जन्म 15 फरवरी 1564 में हुआ था।

  3. विश्व विज्ञान दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

    विश्व विज्ञान दिवस प्रत्येक वर्ष 10 नवंबर को मनाया जाता है जिसकी स्थापना यूनेस्को द्वारा वर्ष 2001 में की गई थी और पहली बार विश्व विज्ञान दिवस 10 नवंबर 2002 में मनाया गया था।