होली पर निबन्ध | होली पर लेख | Holi Essay in Hindi 2023

होली पर लेख | Holi par lekh : Mera Priya Tyohar Holi in Hindi

holi par nibandh Holi Essay in hindi

आज के इस आर्टिकल में होली पर लेख Holi par lekh : Mera Priya Tyohar Holi in Hindi टॉपिक को आगे बढ़ाते हुए प्रस्तावना, होली कब मनाई जाती है, क्यों मनाई जाती है होली का त्योहार holi ka tehwar, होलिका दहन की परंपरा, Holi ka Drishya, अलग-अलग तरह की होती है होली, होली का महत्व और उपसंहार के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे ।

प्रस्तावना :

हमारा भारत देश त्योहारों का देश है विविधता पूर्ण संस्कृति वाले देश में कई प्रकार के त्यौहार मनाए जाते हैं जिसमें होली हिंदुओं के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है हमारे यहां कोई भी त्यौहार मनाने के पीछे एक विशेष कारण होता है होली को मनाने के पीछे पौराणिक और भौगोलिक, दो कारण हैं आइए हम होली के बारे में विस्तार से जानते हैं |

मेरे प्रिय मित्र पर निबंध

होली कब मनाई जाती है ?

होली का त्यौहार हिंदी कैलेंडर पंचांग के अनुसार शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा और वसंत ऋतु के आगमन के दिन मनाई जाती है, इस वर्ष 2023 में यह 8 मार्च (बुधवार) को है|

क्यों मनाई जाती है होली का त्योहार Holi ka tyohar

हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार -

होली मनाने के पीछे हिरण कश्यप और उसके पुत्र प्रहलाद की कहानी है हिरण्यकश्यप असूर था जो कि अपने आप को भगवान मानता था लेकिन उनका पुत्र हिरण कश्यप भगवान विष्णु का भक्त था वह हमेशा भगवान विष्णु की भक्ति में मगन रहता था यह बात हिरण्यकश्यप को अच्छी नहीं लगी हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र को भगवान विष्णु की बात ना करने से मना किया परंतु प्रहलाद नहीं माने इस कारण हिरण कश्यप अपने पुत्र प्रहलाद को मारना चाहते थे |

होलिका को वरदान प्राप्त था कि आग में नहीं जलेगी इसलिए हिरण कश्यप ने एक चिता बनवाई जिसमें हिरण्यकश्यप द्वारा प्रहलाद को होलिका के गोद में बैठा कर जला दिया परंतु भगवान विष्णु की कृपा से होलिका आग में जल गई और प्रहलाद बच गया इस कारण होलिका दहन और होली मनाई जाती है |

होलिका दहन की परंपरा

होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा की शाम को मनाई जाती है इसमें होलिका दहन के लिए सारे गांव से लकड़ियां इकट्ठा की जाती हैं फिर होली के एक दिन पहले होलिका का दहन किया जाता है |

कैसे मनाई जाती है होली Holi ka Drishya

होली का त्यौहार रंग बिरंगे रंगों का त्योहार है इस त्यौहार में लोग अमीर गरीब उच्च नीच का भेदभाव भूलकर सभी एक दूसरे को रंग लगाते हैं वही लोग अपने से बड़े को माथे पर तिलक लगाकर उनका आशीर्वाद लेते हैं होली में विशेष रूप से भांग और ठंडाई पिया जाता है लोग ढोल नगाड़े बजाकर होली के गीत का गायन करते हैं घर की महिलाएं होली खेलकर विभिन्न प्रकार की पकवान बनाती हैं |

 

अलग-अलग तरह की होती है होली :

होली का त्यौहार भारत के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरह से मनाया जाता है |

उत्तर प्रदेश में इसे लट्ठमार होली कहते हैं जिसमें महिलाओं द्वारा पुरुषों को डंडे से मारा जाता है और पुरुषों को बचने के लिए एक डाल दी जाती है इसी प्रकार बिहार में फगुआ होली, हरियाणा में धूलेंडी होली, बंगाल में डोल पुर्णिमा, महाराष्ट्र में रंग पंचमी, पंजाब में होला मोहल्ला का मेला, राजस्थान में तमाशा होली, मध्यप्रदेश में भगोरिया होली मनाया जाता है |

होली का महत्व

होली का दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का दिन है इसलिए हमको इस से सीख लेनी चाहिए कि कैसी भी परिस्थिति आ जाए हमें अपनी अच्छाई नहीं छोड़नी चाहिए और बुराई की ओर नहीं जाना चाहिए |

होली का एक और महत्व इस प्रकार है कि इस दिन हम लड़ाई झगड़ा भूलकर लोगों को रंग लगाकर उन से गले मिलते हैं इस दिन ऊंच-नीच का भेदभाव छोड़ कर हम सभी को गले लगाते हैं अर्थात होली का त्यौहार लोगों के बीजों में प्रेम और सद्भावना के भाव को मजबूत बनाता है |

उपसंहार

वर्तमान समय में होली त्यौहार को मनाने का स्वरूप बदलता जा रहा है लेकिन हम सभी को तो समझा नहीं सकते लेकिन खुद कर सकते हैं इसलिए हमें खुद को यह कोशिश करनी चाहिए कि हम होली का त्योहार पारंपरिक रूप से मनाएं । लोगों से अपने गिलें-शिकवें छोड़कर एक नए सिरे से आगे बढ़े।

इसे भी पढ़े - निडर का समास विग्रह


हमने आज के आर्टिकल में होली पर लेख Holi par lekh : Mera Priya Tyohar Holi in Hindi के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की और साथ ही प्रस्तावना, होली कब मनाई जाती है, क्यों मनाई जाती है होली का त्योहार holi ka tehwar, होलिका दहन की परंपरा, Holi ka Drishya, अलग-अलग तरह की होती है होली, होली का महत्व और उपसंहार के बारे में बहुत ही अच्छे ढंग से समझा |

 

FAQ :

Mera priya tyohar holi par nibandh in hindi.

हिंदी में होली त्यौहार पर निबंध पढने के लिए हमारे इस लेख को जरुर पढ़े |

Holi ke bare me bataiye ?

होली का त्यौहार पूरी तरह से रंगों का ही त्यौहार है यह त्यौहार शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है होली का त्यौहार मनाने के पीछे हिरण कश्यप और प्रहलाद की पौराणिक महत्व है और अधिक विस्तार से जानने के लिए हमारे इस आर्टिकल को जरूर पढ़े।

इस वर्ष होली कब मनाई जायेगी ?

इस वर्ष होली का त्यौहार 8 मार्च को मनाया जायेगा |