hindi essay
दीपावली : प्रकाश का त्योहार पर निबंध | Hindi Essay on Dipawali

- दीपावली हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है।
- यह हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है।
- इस दिन भगवान राम 14 वर्ष का वनवास बिताकर अयोध्या वापस आए थे।
- इस दिन भगवान राम का अयोध्या के लोगों ने दीप जलाकर स्वागत किया था।
- भगवान राम के स्वागत में दीप जलाए जाने के कारण ही आज भी इस दिन दीप जलाए जाते हैं।
- दीपावली पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है।
- इस त्योहार को सभी धर्मों के लोग बड़े धूम धाम से मनाते हैं।
- सभी लोग दीपावली की तैयारी कुछ दिनों पहले से ही शुरु कर देते हैं।
- दीपावली से पहले घर की साफ- सफाई और घर को अच्छे से सजाया जाता है।
- घरों को सजाने के लिए लोग फूल, मोमबत्ती, दिये और लड़ियों आदि का प्रयोग करते हैं।
- इस दिन चारों ओर उजाला ही उजाला रहता है जो कि देखने में बहुत खूबसूरत लगता है।
- दीपावली की रात को देवी लक्ष्मी जी की आरती और पूजा होती है।
- इस दिन सभी लोग एक दूसरे के घर मिठाई बांटते हैं और दीये या मोमबत्ती जलाकर उनको दीपावली की शुभाकनाएं देते हैं
- इस दिन सभी बच्चे पटाखे और फुलझड़ियां जलाकर खेलते हैं
- इस दिन घर ही नहीं बल्कि आसमान भी प्रकाश से जगमग रहता है।
- दीपावली को प्रकाश का त्योहार भी कहते हैं।
- यह त्योहार केवल त्योहार नहीं बल्कि एकता और भाईचारे का प्रतीक है।
- मुझे दीपावली का त्योहार बहुत पसंद है।
No comments:
Post a Comment