Ad Code

Responsive Advertisement

मेरी प्रधानाचार्या पर पंक्तिबद्ध निबंध

मेरी प्रधानाचार्या पर पंक्तिबद्ध निबंध

meri pradhanacharya par nibandh
  1. मेरी प्रधानाचार्या का नाम श्रीमती ............ है।

  2. वह अनुशासन प्रिय महिला हैं।

  3. वह मृदुभाषी हैं।

  4. उनका स्वभाव बहुत अच्छा और कोमल है।

  5. वह बहुत कर्मठ महिला हैं।

  6. वह बच्चों से बहुत प्रेम करती हैं।

  7. वह सभी बच्चों की परवाह करती हैं।

  8. वह समय की बहुत पाबंद हैं।

  9. वह प्रतिदिन सुबह प्रार्थना सभा में सभी को संबोधित करती हैं।

  10. वह सदैव बच्चों के हित के लिए काम करती हैं।

  11. वह हमें प्रेरणादायक कहानी सुनाती हैं।

  12. वह प्रतिदिन सभी कक्षाओं का निरीक्षण करती हैं।

  13. वह सभी विद्यार्थियों को अच्छे काम के लिए प्रोत्साहित करती हैं।

  14. वह सभी अच्छे विद्यार्थियों की प्रशंसा करती हैं।

  15. वह विद्यार्थीयों के सर्वांगीण विकास पर बहुत जोर देती हैं।

  16. वह विद्यार्थियों के मानसिक विकास के लिए समय - समय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाती रहती हैं।

  17. वह विधार्थियों की समस्याओं को सुलझाने के लिए सदैव तैयार रहती हैं।

  18. वह हमें प्रतिवर्ष पिकनिक पर ले जाती हैं जहां सभी बच्चों को बहुत अच्छा लगता है।

  19. सभी विद्यार्थी प्रधानाचार्य को बहुत स्नेह/ प्यार करते हैं।

  20. वह एक आदर्श प्रधानाचार्या हैं।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement