प्रत्यय किसे कहते हैं? परिभाषा भेद और उदाहरण

प्रत्यय की परिभाषा:
ऐसे शब्दांश जो किसी मूल शब्द के अंत या बाद में जुड़कर उस मूल शब्द का अर्थ बदल दे अथवा उसके मूल अर्थ में परिवर्तन कर दे, ऐसे शब्दांश को प्रत्यय कहते हैं।
ये भी पढ़ें:
हिंदी भाषा की विशेषताएं|
प्रत्यय के भेद / प्रकार:
प्रत्यय दो प्रकार के होते हैं।- कृत् प्रत्यय
- तद्धित प्रत्यय
ये भी पढ़ें:
उपसर्ग किसे कहते है?
1. कृत् प्रत्यय:
ऐसे शब्दांश जो किसी धातुओं के अंत या बाद में जुड़कर , संज्ञा या विशेषण शब्दों
का निमार्ण करते हैं। ऐसे शब्दांश को कृत् प्रत्यय कहते हैं।
अथवा
ऐसे
प्रत्यय जो धातुओं में जुड़कर संज्ञा या विशेषण शब्दों का निमार्ण करते हैं। ऐसे
प्रत्यय को कृत् प्रत्यय कहते हैं।
| कृत् प्रत्यय धातु बनने वाले नए शब्द | ||
|---|---|---|
| कृत् प्रत्यय | धातु | बनने वाले नए शब्द |
| आऊ | चल | चलाऊ |
| आका | लड़, उड़ | लड़ाका, उड़ाका |
| आक | तैर | तैराक |
| आड़ी | खेल | खिलाड़ी |
| आलु | झगड़ | झगड़ालु |
| ऊ | कमा, बिक, खा | कमाऊ, बिकाऊ, प्याऊ |
| एरा | लूट, कमा | लुटेरा, कमेरा |
| ऐया | गा | गैया |
| अक्कड़ | घूम, पी | घुमक्कड़, पियक्कड़ |
| औना | बिछ, खेल | बिछौना, खिलौना |
| नी | ओढ़ | ओढ़नी |
| आ | भूल | भूला |
| अन | बेल, झाड़ | बेलन, झाड़न |
| आई | पढ़, लिख | पढ़ाई, लिखाई |
| ई | बोल, हँस | बोली, हँसी |
| आवट | सजा, दिखा | सजावट, दिखावट |
| आहट | चिल्ला, घबरा | चिल्लाहट, घबराहट |
2. तद्धित प्रत्यय:
ऐसे शब्दांश जो किसी संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण या अव्यय शब्दों के अंत या बाद में
जुड़कर नए शब्दों का निमार्ण करते हैं। ऐसे शब्दांश को तद्धित प्रत्यय कहते
हैं।
अथवा
ऐसे प्रत्यय जो किसी संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण या अव्यय
शब्दों के साथ लगकर नए शब्दों का निमार्ण करते हैं। ऐसे प्रत्यय को तद्धित
प्रत्यय कहते हैं।
| तद्धित प्रत्यय धातु रहित शब्द बनने वाले नए शब्द | ||
|---|---|---|
| कृत् प्रत्यय | धातु | बनने वाले नए शब्द |
| दार | दुकान | दुकानदार |
| आर | लोहा, सोना | लोहार, सुनार |
| कार | कहानी, चित्र | कहानीकार, चित्रकार |
| एरा | साँप, चाचा, मामा | सँपेरा, चचेरा, ममेरा |
| ई | शराब, खून, चालाक, लड़का | शराबी, खूनी, चालाकी, लड़की |
| हारा | लकड़ी | लकड़हारा |
| इया | रसोई | रसोइया |
| वाला | दूध, गाँव | दूधवाला, गाँववाला |
| आई | बुरा, भला, ऊँचा | बुराई, भलाई, ऊँचाई |
| ता | पशु, मानव | पशुता, मानवता |
| आपा | बूढ़, पूजा | बुढ़ापा, पुजापा |
| पन | बच्चा, लड़का | बचपन, लड़कपन |
| इया | डिब्बा, लोटा | डिबिया, लुटिया |
| आ | प्रिय, शिष्य | प्रिया, शिष्या |
| इका | गायक, नायक, सेवक | गायिका, नायिका, सेविका |
| इन | धोबी, माली, तेली | धोबिन, मालिन, तेलिन |
| आइन | पंडित, लाला | पंडिताइन, ललाइन |
| आनी | देवर, जेठ | देवरानी, जेठानी |
| नी | मोर, ऊँट | मोरनी, ऊँटनी |
| इया | कुत्ता, लोटा, चूहा | कुतिया, लुटिया, चुहिया |
| ईय | दया, दर्शन | दयनीय, दर्शनीय |
| ईला | चमक, रंग | चमकीला, रंगीला |
| ईन | रंग, नमक शौक | रंगीन, नमकीन, शौकीन |
| वान | दया, गुण, बल | दयावान, गुणवान, बलवान |
| वाँ | पाँच, आठ, सौ | पाँचवाँ, आठवाँ, सौवाँ |
| त्व | मनुष्य,देव | मनुष्यत्व, देवत्व< |
| मंद | जरूरत, अक्ल | जरूरतमंद, अक्लमंद |
| ऊ | पेट, बाजार | पेटू, बाज़ारू |
| शाली | बल, भाग्य | बलशाली, भाग्यशाली |
| आऊ | उपज | उपजाऊ |
| इत | शोभा, पीड़ा, सीमा | शोभित, पीड़ित, सीमित |
| मान | श्री, बुद्धि | श्रीमान, बुद्धिमान |
| इक | नीति, समाज, उद्योग | नैतिक, सामाजिक, औद्योगिक |
इन्हें भी पढ़ें:
- संज्ञा किसे कहते हैं व संज्ञा के प्रकार
- सर्वनाम किसे कहते हैं व सर्वनाम के प्रकार
- विशेषण किसे कहते हैं व विशेषण के प्रकार
- क्रिया किसे कहते हैं?
- प्रत्यय किसे कहते हैं?
- उपसर्ग किसे कहते हैं?
- अविकारी शब्द किसे कहते हैं?
- अनुनासिक शब्द किसे कहते हैं?
- विराम चिह्न किसे कहते हैं?
- निपात शब्द या अवधारक शब्द किसे कहते हैं?
- वाच्य चिह्न किसे कहते हैं?
- शब्द विचार किसे कहते हैं?
- अनुस्वार और अनुनासिक शब्द किसे कहते हैं?
- तत्सम शब्द और तद्भव शब्द किसे कहते हैं?
- अर्थालंकार किसे कहते हैं?
- शब्दालंकार किसे कहते हैं?
- धातु किसे कहते हैं?
No comments:
Post a Comment