क्षेत्रफल व जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य | ParnassiansCafe

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के कुछ राज्यों एवं जिलों का स्थान

1. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है। राजस्थान की राजधानी जयपुर है तथा इस राज्य का गठन 30 मार्च 1949 को हुआ था । राजस्थान का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किलोमीटर है जो कि संपूर्ण भारत के भौगोलिक क्षेत्रफल का 10.4% है। राजस्थान की जनसंख्या 6 करोड़ 85 लाख 48 हजार 437 है जनसंख्या की दृष्टि में राजस्थान सातवें स्थान पर है।

भारत की नंबर वन मार्केटिंग कंपनी | जानने के लिए क्लिक करें

2. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है?


क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा है। गोवा की राजधानी पणजी है तथा गोवा राज्य का गठन 30 मई 1987 में हुआ था। गोवा का कुल क्षेत्रफल 3702 वर्ग किलोमीटर है तथा इसकी जनसंख्या 14 लाख 58 हजार 545 है

3. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जिला कच्छ है जो कि गुजरात राज्य का एक जिला है। इस जिले का कुल क्षेत्रफल 45674 वर्ग किलोमीटर है तथा 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की जनसंख्या 20,92,371 है। इस जिले में 10 तालुका 939 गांव तथा 6 नगर पालिका है।

गुजरात राज्य क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का पांचवा सबसे बड़ा राज्य है संपूर्ण गुजरात का क्षेत्रफल 1,96,024 वर्ग किलोमीटर है। तथा इसकी जनसंख्या 6,04,39,692 है

यह भी पढ़ें:

4. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा जिला कौन सा है?

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जिला माहे है जो कि पुडुचेरी राज्य का एक जिला है। माहे का क्षेत्रफल 9 वर्ग किलोमीटर है तथा यहां की जनसंख्या 40934 है। इस जिले में 5 गांव और एक नगरपालिका है। यहां की साक्षरता दर 98.35% है।

5. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश कौन सा है?

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार है। अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर है तथा किस केंद्र शासित प्रदेश का क्षेत्रफल 8,249 वर्ग किलोमीटर है तथा इस की जनसंख्या 4,34,192 (2011)

6. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश कौन सा है?

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश लक्ष्यद्वीप है। इसकी राजधानी कवारत्ती है। तथा इस प्रदेश का क्षेत्रफल 3,262 वर्ग किलोमीटर है तथा यहां की जनसंख्या 64,429( 2011) है

क्या आपका भी किसी पर CRUSH है ? पूरा पढ़ें...

क्या आप अपने पार्टनर का अच्छे से ख्याल रखते है? 

जनसंख्या की दृष्टि से भारत के कुछ राज्यों एवं जिलों का स्थान

1. जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?

जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है।

2011 की जनगणना के अनुसार इससे राज्य की जनसंख्या 19,98,12,431 है तथा इसका क्षेत्रफल 240928 वर्ग किलोमीटर है। इस राज्य का गठन 24 जनवरी 1950 को हुआ था इस राज्य की राजधानी लखनऊ है तथा किस राज्य के सबसे बड़े शहर का नाम कानपुर है उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं।

2. जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है?

जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य सिक्किम है। सिक्किम की राजधानी गंगतोक है तथा 2011 की जनगणना के अनुसार किस राज्य की जनसंख्या 610577 है तथा इसका क्षेत्रफल 7096 वर्ग किलोमीटर है। इस राज्य का गठन 16 मई 1975 को हुआ था।

3. जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जिला ठाणे हैं जो कि महाराष्ट्र राज्य में स्थित है। ठाणे जिले की जनसंख्या 1886941 है तथा इस जिले का क्षेत्रफल 147 वर्ग किलोमीटर है।

यह भी पढ़ें:

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई है तथा महाराष्ट्र का क्षेत्रफल 307713 वर्ग किलोमीटर है तथा इस राज्य की जनसंख्या 112374333 है। तथा इस राज्य का गठन 1 मई 1960 को हुआ था जिसे महाराष्ट्र दिवस के नाम से मनाया जाता है किस राज्य में 36 जिले हैं।

4. जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा जिला कौन सा है?

जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जिला दिबनग घाटी हैं जो कि अरुणाचल प्रदेश राज्य में स्थित है।

5. जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश कौन सा है?

जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली है। इस प्रदेश की जनसंख्या 1678 7941 है तथा इसका क्षेत्रफल 1484 वर्ग किलोमीटर है।

6. जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश कौन सा है?

जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप है। इसकी राजधानी कवारत्ती है। तथा यहां की जनसंख्या 64,429( 2011) है और इस प्रदेश का क्षेत्रफल 3,262 वर्ग किलोमीटर है।

यह भी पढ़ें: