प्रिय पाठकों आज हम जानकारियों को एकत्रित करने की ऐसी विधि पर चर्चा करेंगे जो शिक्षक एवं विद्यार्थियों दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। इस विधि का कोई खास मानक नहीं होता है इसलिए इनको हम मानकीकृत विधियों के रूप में जाना जाता है उसी में से एक विधि का नाम है प्रश्नावली जिसे अंग्रेजी में क्वेश्चन्नयर (questomnaire) कहते हैं।
प्रश्नावली का अर्थ
प्रश्नावली का शाब्दिक अर्थ प्रश्न माला से होता है जिसमें श्रृंखलाबद्ध तरीके से प्रश्नों को जानकारी इकट्ठा करने के अनुसार प्रस्तुत किया जाता है।
प्रश्नावली की परिभाषा
एक सर्वेक्षण या सांख्यिकीय अध्ययन के प्रयोजनों हेतु मुद्रित या लिखित प्रश्नों का एक संग्रह (set) तैयार किया जाता है, जिसमें पसंदीदा उत्तर चुनने को दिए जाते हैं प्रश्नावली कहलाती है। - मा०ललित कुमार
उदाहरण के लिए
प्रश्न1: आपके घर में किस कंपनी का टीवी है?
उत्तर :…......................
- Samsung
- Onida
- LG
- Sansui
- (Others)
प्रश्न2: आपके परिवार की सालाना आय कितनी है?
उत्तर : ...….............................
- ₹12-₹24 हज़ार
- ₹25-₹50 हज़ार
- ₹50हज़ार -₹1 लाख
- ₹1 लाख से ₹2 लाख
- ₹2 लाख से अधिक
इसी प्रकार प्रश्नों की संख्या बढ़ती रहती है। इन प्रश्नों की संख्या निश्चित नहीं होती बल्कि जानकारी एकत्रित करने के आधार पर तय की जाती है।
प्रश्नावली की कुछ अन्य परिभाषाएं
गुडे और हैट के अनुसार "सामान्य शब्दों में प्रश्नावली एक उपकरण को संदर्भित करता है जो प्रश्नों के उत्तर को एक ऐसे रूप में उपयोग करके सुरक्षित करता है जो प्रतिक्रिया जबाब में स्वयं भरता है।"
बार, डेविस और जॉनसन के अनुसार - "सवालों का एक ऐसा व्यवस्थित संकलन, जो जनसंख्या के नमूने जानने के लिए प्रस्तुत किया गया हो जिसमें से इच्छित जानकारी प्राप्त होती है।"
प्रश्नावली के प्रकार
प्रश्नावली को प्रत्येक शोधकर्ताओं ने अपनी शोध के अनुसार भिन्न-भिन्न भागों में विभाजित किया है।
यहां पर हम केवल पी०वी०यंग के प्रश्नावली के बारे में चर्चा करेंगे।
पी०वी० यंग ने प्रश्नावली को दो वर्गों में विभाजित किया है।
- संरचित प्रश्नावली
- असंरचित प्रश्नावली
संरचित प्रश्नावली:
इस प्रकार की प्रश्नावली में निश्चित एवं ठोस प्रश्न होते हैं। इस प्रश्नावली का निर्माण सटीक संचार एवं सटीक अनुप्रिया प्राप्त करने के लिए किया जाता है यदि सर्वेक्षण के दौरान व्यक्ति सर्वेक्षण के उद्देश्य को ठीक प्रकार से संबंधित जाते हैं तो इससे उचित संचार उत्पन्न होता है। यदि दिए गए प्रश्नों के उत्तर में मांगी गई सूचना मिल जाती है तो इससे सटीक अनुक्रिया पैदा होती है। असंरचित प्रश्नावली : इस प्रकार की प्रश्नावली में एक निश्चित प्रश्न माला सम्मिलित होती है जो पहले से तैयार होती है। इस प्रकार की प्रश्नावली का प्रयोग साक्षात्कार में किया जाता है इस प्रकार की प्रश्नावली के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए प्रश्नावली का स्वरूप एवं समय सीमा निश्चित नहीं होती है।
एक अच्छी प्रश्नावली के गुण एवं विशेषताएं
- एक अच्छे प्रश्नावली में यह गुण होता है कि वह ऐसी सूचनाओं की जानकारी देता है जो किसी अन्य विधि द्वारा नहीं दिया जा सकती है।
- एक अच्छी प्रश्नावली बहुत व्यापक होती है क्योंकि किसी प्रश्नावली की व्यापकता ही संबंधित जानकारी पूर्णता की ओर अग्रसर करती है।
- एक अच्छी प्रश्नावली स्पष्ट एवं पूर्ण होती है
- प्रश्नावली की भाषा सरल और सुगम होनी चाहिए
- प्रश्नावली जानकारी के अनुसार सतत होनी चाहिए ताकि प्रश्नावली को आसानी से समझा जा सके।
- एक अच्छी प्रश्नावली में प्रश्न छोटे एवं आकर्षक होते हैं।
- एक अच्छी प्रश्नावली में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का समावेश होता है।
0 Comments